Home Crime अपराधियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, नाकाबंदी के दौरान देसी कट्टे के...

अपराधियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, नाकाबंदी के दौरान देसी कट्टे के साथ जिंदा राउंड भी बरामद

187
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस इन दिनों पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध हथियारों को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ा हुआ है। जिसके चलते वो शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए उनकी टीम अंबाला शहर हैफेड गोदाम घेल रोड पर गश्त पर तैनात थी।

इस दौरान एक बदमाश पुलिस की नाकाबंदी को देख अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। जांच करने के बाद पता चला कि बाइक चोरी की है। पुलिस ने एक देसी कट्टा 315 बोर बरामद किया है। यही नहीं कट्‌टे की तलाशी लेने पर एक जिंदा राउंड भी बरामद हुआ है। लेकिन बाइक संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ-साथ धारा 379 व 411 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here