पानीपत (एकता): पानीपत के एक निजी स्कूल में स्पोर्ट्स डे पर एक छात्र के साथ बड़ी घटना हुई। दरअसल स्कूल में दौड़ में भागते हुए एक छात्र ग्राउंड में गिरने से बेहोश हो गया जिससे छात्र के नाक से खून आने लगा, जब स्कूल प्रबंधन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्र के शव को अस्पताल में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जानिए क्या था मामला
स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स डे पर दौड़ रहे छात्र (16) एक चक्कर के बाद ही बेहोश हो गया। दक्ष ने दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। दौड़ के अलावा भी और प्रतियोगिताएं हो रही थी। अचानक दौड़ते हुए वह नीचे जमीन पर गिर गया। स्टाफ ने उसे उठाया तो देखा कि वह बेहोश हो चुका था। बता दें कि छात्र दक्ष के पिता धर्मवीर मलिक हैं और उनके ताऊ दलबीर मलिक ने बताया कि दक्ष उसका अभ्यास करता था। उधर, पुलिस मामले की जांच के लिए स्कूल में पूछताछ कर रही है।







