अंबाला (अंकुर कपूर): समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के बाद लोगों द्वारा रामचरितमानस की प्रतियां जलाए जाने के बाद गृह मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य यह सब अपने आप नहीं कर रहे और न ही उनकी इतनी हैसियत है। उन्होंने कहा कि पार्टी और दूसरी अन्य राजनीतिक पार्टियों का यह मिलाजुला प्लान है।
उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति इतनी महान है बहुत से लोग बाहर से आए लेकिन इसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सके। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू और नॉन हिंदुओं में विभाजन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नरेंद्र मोदी लगातार प्रयत्नसील है। गृह मंत्री से जब पूछा गया कि देश में अक्सर ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं, क्या सरकार को इस और ध्यान देते हुए कोई कानून नहीं बनाना चाहिए। तो वहीं अनिल विज ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जो कार्रवाई बनती है वह की जाएगी।







