Home Crime नकाबपोश बदमाशों ने डॉक्टर के साथ पहले की मारपीट फिर गन प्वाइंट...

नकाबपोश बदमाशों ने डॉक्टर के साथ पहले की मारपीट फिर गन प्वाइंट से दिया वारदात को अंजाम

197
0

पानीपत (अंकुर कपूर): पानीपत में अंसल सुशांत सिटी के पास सिविल अस्पताल के डॉक्टर के साथ गन प्वाइंट पर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह सिविल अस्पताल में बतौर डॉक्टर तैनात है।

29 जनवरी की रात वह करीब 11:30 बजे वह अपनी I-10 कार HR06Y-7767 में अपने घर से अंसल पानीपत कि मार्केट में जाने के लिए निकला था। जब वह SEC-18 से अंसल गेट नंबर 3 से कुछ ही दूरी पर पहुंचा तो पीछे से एक बाइक सवार दो युवक हेलमेट पहने हुए आए। उन्होंने वहां उसकी कार के आगे अपनी बाइक लगा दी। जिसके चलते उसको भी एकदम ब्रेक लगानी पड़ी।

ब्रेक लगते ही बाइक पर पीछे बैठा युवक उसकी तरफ आया और दो अन्य युवक भी अचानक कार की खिड़कियों की तरफ आ गए। उन दोनों ने भी मुंह पर मास्क लगाए हुए थे। बदमाशों में से एक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। तीसरे बदमाश ने भी गन प्वाइंट पर उसकी कार की चाबी निकाल ली। इसके बाद उसे थप्पड़ मारते हुए बाहर निकाला। इसके बाद बदमाश कार लूट कर अपनी-अपनी बाइक समेत मौके से फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here