कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी ने 2023 में ही 2024 के चुनाव की तैयारी कर ली है। हरियाणा प्रदेश की सभी विधानसभा चुनाव पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। अबकी बार हरियाणा प्रदेश की जनता अरविंद केजरीवाल को मौका देगी। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी।
आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा के 4 जोन की बैठक कुरुक्षेत्र में हो रही है। अभी संगठन को पुनर्गठित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। पार्टी का परिवार काफी बड़ा हो गया और दिन-प्रतिदिन लोग आप पार्टी में जुड़ते जा रहे हैं। हरियाणा में सभी पार्टियों को मौका दिया गया है और सभी ने आज तक हरियाणा प्रदेश की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है। वहीं संदीप पाठक ने गोहाना में अमित शाह के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार किया।







