Home Crime फरीदाबाद में CM फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग ने दो राशन डिपो...

फरीदाबाद में CM फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग ने दो राशन डिपो मारी Raid

278
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद में लगातार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता छापेमारी कर रहा है लेकिन फिर भी  कालाबाजारी का धंधा करने से लोग नहीं हट रहे। बता दें कि सोमवार को खाद्य आपूर्ति विभाग ने मिलकर संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए फरीदाबाद की राजीव कालोनी स्थित हितकारी झुग्गी में दो डिपो संचालकों पर छापेमारी की। जहां गरीब लोगों के हक का राशन डकारने वाले संचालकों पर कार्रवाई की।

DSP ने जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान जब दोनों डिपो संचालकों की जांच की गई तो उनके पास कुल मिलाकर 6670 किलो अनाज कम मिला। जिनमें बाजरा और गेहूं शामिल था। फिलहाल विभाग की शिकायत के आधार पर दोनों डिपो संचालकों के खिलाफ थाना मुजेसर में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया, जिनके खिलाफ उचित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here