Home Business/Education HBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द होंगे जारी, 5.25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म...

HBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द होंगे जारी, 5.25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने को

124
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा के 5 लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है। बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाएं 27 फरवरी से 29 मार्च के बीच संपन्न हुई थीं।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने जानकारी दी कि परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और परिणाम जारी करने की तैयारी तेजी से चल रही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट तैयार करने में पूरी सतर्कता बरत रहा है, ताकि किसी भी तरह की त्रुटि से बचा जा सके।

पहले घोषित होगा 12वीं का परिणाम

डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सबसे पहले 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा, क्योंकि विद्यार्थियों को आगे कॉलेज में दाखिले और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जल्द अंकों की आवश्यकता होती है। अनुमान है कि 12वीं का रिजल्ट अगले 10 से 15 दिनों के भीतर घोषित कर दिया जाएगा।

10वीं का रिजल्ट जल्द बाद में

12वीं के नतीजों के कुछ दिन बाद 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि दोनों ही रिजल्ट को लेकर सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिससे छात्रों को सही और समय पर परिणाम मिल सकें।

गणित पेपर विवाद पर चेयरमैन का बयान

इस बार 10वीं कक्षा के गणित प्रश्नपत्र में कुछ सवाल सिलेबस से बाहर आने की शिकायतें सामने आई थीं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चेयरमैन ने बताया कि विषय विशेषज्ञों की सलाह लेकर विद्यार्थियों के हित में निर्णय लिया गया है। जल्द ही इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here