Home Crime यमुनानगर में स्मैक तस्करों को ग्रामीणों ने सिखाया सबक, नग्न कर पिटाई...

यमुनानगर में स्मैक तस्करों को ग्रामीणों ने सिखाया सबक, नग्न कर पिटाई का Video Viral

223
0

यमुनानगर (एकता): यमुनानगर में एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। जहां एक हरगढ़ गांव में स्मैक बेचने पहुंचे दो युवकों को नंगा कर पीटा गया। बता दें कि स्मैक तस्कर गन्ने के खेत में गांव के युवकों के लिए स्मैक लेकर पहुंचे थे। वहीं ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया।
उन्होंने दोनों युवकों को पकड़कर पहले जमकर पीटा फिर कपड़े उतार कर उनके पास से स्मैक बरामद की। इतना ही नहीं युवकों को नंगा कर पीटा भी गया। वहीं ग्रामीणों ने दोनों युवकों की पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद उन्होंने युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here