हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- मांगें मानने के बाद हरियाणा में पटवारी-कानूनगो ने आज अपनी हड़ताल समाप्त कर दी हैं। दो दौरों की वार्ता के बाद सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। सीएम मनोहर लाल की मंजूरी के बाद लेटर भी जारी कर दिया है ।
रोहतक में पटवारी-कानूनगो ने मे प्रेस कॉन्फेस कर जानकारी दी । बता दें कि पटवारी व कानूनगो अपनी मांगों को लेकर तीन जनवरी से हड़ताल पर बैठे थे। पटवारी ग्रेड-पे विसंगति और एश्योर करियर प्रमोशन को लेकर मांग रहे हैं। पटवारी-कानूनगो की हड़ताल को खत्म कराने के लिए सरकार की ओर से दो बार वार्ता की गई। पहली मीटिंग 12 दिन पहले वित्त विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के साथ चंडीगढ़ में हुई थी। यह मीटिंग बेनतीजा रही थी। इसके बाद दूसरी मीटिंग फाइनेंशियल कमिश्नर रेवेन्यू (FCR) के साथ वर्चुअल रूप में की गई थी, इसमें मांगों को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया था। इसके बाद पटवारियों ने अपनी हड़ताल को जारी रखने का फैसला किया था। लेकिन अब सरकार ने इनकी सभी मांग मान ली है,रोहतक में पटवारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर हड़ताल को समाप्त कर दिया है ।







