Home Accident शादी से लौट रहा परिवार हुआ भयानक हादसे का शिकार, 3 की...

शादी से लौट रहा परिवार हुआ भयानक हादसे का शिकार, 3 की मौके पर मौत, 7 घायल

187
0

रेवाड़ी (अंकुर कपूर): रेवाड़ी में शादी से लौट रहे एक परिवार के साथ भयानक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि गांव रत्नथल का एक परिवार इको गाड़ी में सवार होकर शादी समारोह में गए थे। वापस गांव लौट रहे परिवार की सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here