पलवल (अंकुर कपूर): पलवल में हसनपुर थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। जहां साले ने ही अपने जीजा की हत्या कर दी। बता दें कि थाना हसनपुर पुलिस ने यूपी के थाना बरसाना के गांव चिकसौली निवासी 35 वर्षीय युवक राधेश्याम की गांव भिडूकी पर गोली मारकर हत्या करने के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले मृतक के सगे साले भूरा निवासी अजनोंक थाना बरसाना को होडल के हसनपुर चौक से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जिसके चलते उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि 24 जनवरी को थाना हसनपुर पुलिस को गांव भिडूकी गंदे नाले पर एक युवक शव बरामद हुआ जिसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक की पहचान यूपी के थाना बरसाना के गांव चिकसौली निवासी राधेश्याम के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के पिता गोवर्धन द्वारा दी गई शिकायत में बताया है कि उसके दो बेटे हैं। उसका छोटा बेटा राधेश्याम मैरिज ब्यूरो का काम करता है। राधेश्याम 22 जनवरी को बाइक पर सवार होकर किसी काम से अपने घर से गया था। 23 जनवरी को जब उसके पिता ने उससे फोन किया तो उसने बताया कि वह किसी काम से गांव बुखरारी आया हुआ है और वह अपने आप घर आ जाएगा।
डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि मामले की जांच में शामिल हसनपुर थाना प्रभारी दलवीर सिंह व उप निरीक्षक मनोज कुमार ने जब हत्या के मामले की गहराई से जांच की तो जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले। डीएसपी ने बताया मृतक राधेश्याम 22 जनवरी को अपने गांव से भिडूकी गांव में स्थित ईट के भट्टे पर अपने साले भूरा से मिलने के लिए आया मिलने के बाद मृतक व आरोपी गांव भूखरारी में रिश्तेदारी में जाकर रात के समय रुके थे। डीएसपी ने कहा कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया 23 जनवरी को उसका जीजा मृतक राधेश्याम जब उसे वापस भट्टे पर छोड़ने आया था। वह उसे गोली मारकर फरार हो गया।
बहन को लेकर चल रहा था झगड़ा
आरोपी ने बताया कि मृतक की पत्नी आशा उसकी दो भाइयों के बीच इकलौती बहन है। जब राधेश्याम व आशा की शादी हुई तो उसकी उम्र 10 वर्ष की थी। शादी के बाद से मृतक उसकी बहन को अपने मायके आने से रोकता था जब वह बहन की ससुराल जाकर मिलने की कोशिश करता तो उसका जीजा मृतक राधेश्याम उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। पुलिस की पूछताछ में मृतक ने बताया की 20 दिन पहले जब वह अपनी बहन से मिलने गया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी तो आरोपी ने अपने जीजा को मारने का मन बना लिया और अवैध हथियार खरीद कर अपने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी।







