Home Ambala हरियाणा में हरियाली तीज उत्सव पर कई जिलों में झमाझम बारिश, किसानों...

हरियाणा में हरियाली तीज उत्सव पर कई जिलों में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले

210
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में हरियाली तीज उत्सव पर मौसम का मिजाज देखने को मिला, जहां शनिवार को कई जिलों में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। मीडिया सूत्रों के अनुसार बारिश से लोगों को धान की फसल को संजीवनी मिली है। बता दें कि फतेहाबाद में भी कई दिनों बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। शनिवार सुबह करीब सवा 9 बजे बारिश शुरू हुई।

काफी समय से लोग तपती गर्मी की मार झेल रहे थे। आखिरकार उन्हें इस गर्मी से राहत मिल ही गई। इस समय धान उत्पादकों किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार था। अब बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने पहले भी बारिश की संभावना जताई थी। नारनौल में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। कैथल में भी यह बारिश धान की फसलों के लिए रामबाण साबित हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here