चंडीगढ़ | हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए आज आवेदन करने का अंतिम दिन है। इस बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने रजिस्ट्रेशन से जुड़े अहम आंकड़े जारी किए हैं, जिनसे स्पष्ट होता है कि परीक्षा को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है।
HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर आंकड़े साझा करते हुए बताया कि 12 जून की रात 12:00 से 12:01 बजे के बीच केवल एक मिनट में ही 78 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि यह रुझान CET पोर्टल की क्षमता और छात्रों की भागीदारी को दर्शाता है।
आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़े:
- 10 जून को कुल 1,08,013 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।
- 11 जून को यह संख्या बढ़कर 1,62,472 तक पहुंच गई।
- 12 जून की रात एक मिनट में ही 78 आवेदन दर्ज हुए।
चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि आयोग पारदर्शिता और तकनीकी मजबूती के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग पोर्टल को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, वे इन आंकड़ों को देखकर सच्चाई समझ सकते हैं।







