करनाल (अंकुर कपूर): हरियाणा के करनाल में फिर से इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। बता दें कि बजीदा जाटान गांव रेल पटरी के किनारे करीब 6 महीने के नवजात का शव पिले कट्टे में बंद मिला। शव को देखने पर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। देर शाम लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर जीआरपी की टीम ने पहुंच कर कट्टे को खोला तो अंदर बच्चे का शव मिला।
पुलिस द्वारा छानबीन करने पर बच्चे के सिर कान के पास हल्की चोट का निशान मिला। वहीं मौके पर एफएसएल की टीम पहुंच पर साक्ष्य जुटाने में लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। वहीं मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने बताया कि आसपास बने मजदूरों के निवास स्थान है।
देखने में मृतक बच्चा मजदूर परिवार का लगता है। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह आशंका जताई जा रही है की बच्चे की हत्या कर कट्टे में बंद कर किसी ने पटरी के किनारे फैंक दिया है। आसपास बच्चे के कुछ कपड़े भी मिले है। अभी शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्यवाही जारी है।







