Home Haryana हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कही...

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कही यह खास बातें

188
0

हरियाणा : जेपी दलाल ने कहा कि मंडियों में सभी व्यवस्था है। मंडियों में वरिष्ठ अधिकारी भी जा रहे है। किसान के साथ कोई भी ज्यादती करेगा, उसके खिलाफ़ कार्यवाही की जाएगी। किसान को एमएसपी का पूरा पैसा मिल रहा है। जेपी दलाल ने कहा 18 प्रतिशत तक टूटे व सूखे दाने की खरीद कर रहे है। इसके साथ ही उन्होनें कहा कि गिरदावरी के पैमाने हमने बदले है।

अप्रैल के महीने में हमारी गिरदावरी पूरी हो जाएगी , एफसीर के पास आ जाएगा पूरा डाटा कैम्पेल होकर मई में पैमेंट कर दी जाएगी। 2 दिनों से 85 से 90 प्रतिशत सरसो की खरीद हम कर रहे है। केवल 10 से 12 प्रतिशत प्राइवेट खरीददार खरीद कर रहे है। सरसों में अगर कोई नमी के नाम पर कट करता है तो इसके खिलाफ़ कार्यवाही करेंगे। जेपी दलाल ने कहा कि भूपेंदर हुड्डा ने 10 साल में 1 हजार करोड़ में मुआवजा दिया, हमने 4 हजार करोड़ मुआवजा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here