23 नवंबर, यमुनानगर –महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा काफी खुश नजर आए उन्होंने कहा कि जिस तरह बीजेपी ने हरियाणा में जीत दर्ज की थी उसी तरह महाराष्ट्र में भी कमल खिल गया है। एक स्कूल के उद्घाटन में पहुंचे कृषि मंत्री ने कहा कि जल्द यमुनानगर के सरकारी स्कूल में अध्यापकों की कमी को पूरा किया जाएगा इसके लिए हरियाणा के शिक्षा मंत्री से भी बात की जाएगी।
जल्द हल किया जाएगा अध्यापकों की कमी का मसला
हरियाणा के कृषि मंत्री ने बुढ़िया इलाके में बनने वाले एक करोड़ 20 लाख की लागत से बनने वाले सीनियर सेकेंडरी स्कूल का उद्घाटन किया। कृषि मंत्री ने कहा कि यमुनानगर में अध्यापकों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा इसके लिए बाकायदा शिक्षा मंत्री से बातचीत भी की जाएगी। श्याम सिंह राणा ने महाराष्ट्र में जीत को अभूतपूर्व कहा और कहा की जिस तरह बीजेपी ने हरियाणा में जीत दर्ज की है इस तरह महाराष्ट्र में भी जीत का परचम लहराया है। श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा के किसानों के लिए सरकार कहीं बड़ी योजनाएं चल रही है हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जिसमें किसानों की सबसे ज्यादा फैसले एमएससी पर ली जा रही है। जैसे ही प्रदेश में किसी भी तरह की आपदा किसानों पर आती है उसके साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी हमेशा खड़े रहते हैं।







