Home Ambala नूंह में ‘बुलडोजर’ एक्शन जारी, अब सहारा रेस्टोरेंट को किया जमींदोज

नूंह में ‘बुलडोजर’ एक्शन जारी, अब सहारा रेस्टोरेंट को किया जमींदोज

189
0

नूंह (एकता): हरियाणा के नूंह में ‘बुलडोजर’ एक्शन जारी है। बता दें कि अब सहारा रेस्टोरेंट को जमींदोज किया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार नल्हड़ मोड़ पर बाइक शोरूम के नजदीक तीन मंजिला सहारा रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाया गया है।

गौरतलब है कि 31 जुलाई को शोभायात्रा में हुए वि+वाद के दौरान भारी भीड़ इन ऊंचे मकानों पर चढ़ गई थी। जिसके बाद जमकर पथ#राव किया गया। जिस बाइक गोदाम में बाइक लूट व आगजनी की बात सामने आई थी, उसकी दीवार इस सहारा रेस्टोरेंट के साथ है। वहीं दूसरी ओर इस रेस्टोरेंट को गिराने के लिए काफी बड़ी जेसीबी मशीन को बुलाया गया। जिसने तीन मंजिला रेस्टोरेंट को चंद मिनट में जमींदोज कर दिया।

इस कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कुल मिलाकर अतिक्रमण के साथ-साथ जिन भवनों से पथ@राव किया गया था। उन पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। अभी भी प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी। इंटरनेट सेवा पर आगामी 8 अगस्त तक रोक लगा दी गई है। इसके अलावा 145 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here