अंबाला (एकता): गर्मी हो या कड़ाके की ठंड सरकारी स्कूल के बच्चे एक समान मौसम की मार झेलते हैं। हरियाणा के अंबाला में बढ़ती गर्मी में सरकारी स्कूल में छात्र पढ़ाई करने को मजबूर हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार बिजली कटों की वजह से क्लास में पंखे नहीं चल रहे।
बता दें कि सरकार इसके लिए बड़े कदम उठा रही है। हर घंटे पानी पीने के लिए स्कूल में घंटी बजाई जाती है। वहीं बिजली जाने के बाद जब इन्वर्टर चलाया जाया है तो कुछ ही देर में वह बंद हो जाता है। जिससे छात्रों को गर्मी में बैठना पड़ता है। स्कूल के आस-पास रहने वाले लोगों ने कहा कि इसी तरह रोज बिजली के लंबे कट लगते हैं। इस बारे में उच्च अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो मीटिंग में होने के चलते अधिकारी से बात नहीं हो पाई।







