Home Crime महंगे शौक पूरा करने के लिए यह युवक करते थे Fraud, जानिए...

महंगे शौक पूरा करने के लिए यह युवक करते थे Fraud, जानिए कैसे पुलिस के हत्थे चढ़े

191
0

भिवानी (अंकुर कपूर): महंगे शौक पूरा करने के लिए यह युवक कई अपराध जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। ऐसा ही कुछ भिवानी में देखने को मिला। जहां गांव कलिंगा निवासी एक शख्स को 1 करोड़ रुपए का लालच महंगा पड़ गया। बता दें कि साइबर ठगों ने ड्रीम इलेवन एप के जरिए 1 करोड़ रुपए का विजेता बनवाने का झांसा देकर उससे 1 लाख रुपए ठग लिए गए। शख्स ने पूरे मामले की शिकायत साइबर पुलिस भिवानी को दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 32 हजार रुपए की बरामदगी की गई है।

इस मामले में जानकारी देते हुए एसएचओ विकास कुमार ने बताया कि गांव कलिंगा निवासी जयकुमार द्वारा एक शिकायत दी गई। साइबर ठगों ने धोखाधड़ी से उनसे 1 लाख रुपए ठग लिए है। जिस पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी यूपी के गांव चांदवास, जिला सुल्तानपुर निवासी हैं। जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर जयकुमार से फ्रॉड किया है। उन्होंने बताया कि यह आरोपी अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए इस तरह का फ्रॉड करते थे। उन्होंने बताया कि इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here