अंबाला (अंकुर कपूर): ओलंपियन खिलाड़ियों ने कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण को इस्तीफा देने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग के साथ-साथ इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमाने लगी है, जिस पर अनिल विज ने साफ तौर पर कहा कि ये खिलाड़ियों का मुद्दा है इसे राजनीति का अखाड़ा न बनाए। विज ने कहा कि खिलाड़ी भी इस मुद्दे को राजनीतिक नहीं बनाना चाहते। विज ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को मनोरंजन कैंपेन बता दिया जिससे कि किसी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
अनिल विज ने बताया कि ये बहुत संगीन मामला है जोकि खिलाड़ियों ने आरोप लगाए हैं, जहां तक मैं अपनी पार्टी को जानता हूं वो किसी भी गलत आदमी को बख्शती नहीं है। लेकिन इसके लिए जांच होना जरूरी है। ओलंपियन खिलाड़ियों और WFI के बीच तनातनी के बीच TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करके भाजपा पर निशाना साधा कि क्या BJP महिला ब्रिगेड भी साप्ताहिक मौन व्रत पर है? जिसके बाद TMC सांसद अनिल विज के निशाने पर आ गए। यहा तक कि खिलाड़ियों ने खुद इस मुद्दे से राजनीति को दूर रहने के लिए कहा है और मंच पर आए कुछ राजनेता को खुद खिलाड़ियों ने नीचे उतार दिया था।
इस मुद्दे पर विज ने बोलते हुए कहा कि ये खिलाड़ियों का मामला है और इसमें राजनीति को नहीं लाना चाहिए और ना राजनीतिज्ञों को इसे पोलटिकल बनाना चाहिए। यहां तक कि खिलाड़ी भी इसे राजनीति नहीं बनाना चाहते। विज ने कहा कि कल कुछ राजनेता खिलाड़ियों के मंच पर गए थे वहां खिलाड़ियों ने उन्हें नीचे उतार दिया। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ियों का अखाड़ा है इसे राजनीति मत बनाओ। सरकार इस मामले को लेकर बहुत गंभीर है लेकिन किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले मामले की जांच होगी।
यात्रा से किसी पर कोई इम्पैक्ट नहीं पड़ने वाला। ये उनकी सरकार की अपनी ड्रामेबाजी है। इसे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि राहुल गांधी पप्पू नहीं है बल्कि एक स्मार्ट और जिज्ञासु व्यक्ति है। इस पर अनिल विज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि ये सबका अपना-अपना दृष्टिकोण है किसी को पप्पू लगता है तो किसी को कुछ और हरियाणा में लगातार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे है।







