Home Crime अनिल विज ने खुद अंबाला सेंट्रल जेल में महिला बंदी के साथ...

अनिल विज ने खुद अंबाला सेंट्रल जेल में महिला बंदी के साथ हुए क्राइम सीन को किया रीक्रिएट 

204
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला सेंट्रल जेल में पहुंचकर महिला बंदी के पैर में गोली लगने के मामले में खुद क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। विज ने जांच टीम को भी क्राइम सीन को रीक्रिएट करने और जेल में भी जांच के निर्देश दिए। वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह केस चुनौतिपूर्ण है, मगर हमारी पुलिस इसे हल करने में लगी हुई है।

विज अंबाला सेंट्रल में पहुंचे जहां गत दिनों महिला बंदी के पैर में गोली लग गई थी। इस मामले में गृह मंत्री ने जेल अधीक्षक संजीव पात्र और अम्बाला एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा, ब्लैस्टिक एक्सपर्ट एवं अन्य टीमों के साथ क्राइम सीन का निरीक्षण किया। विज ने खुद क्राइम सीन को रीक्रिएट किया और देखा कि गोली किस दिशा से आई और कैसे महिला बंदी के पैर पर लगी।

महिला बंदी को लगी गोली किस दिशा से आई मंत्री ने एक्सपर्ट के साथ यह भी जानकारी ली। उन्होंने इस मामले में पुलिस को बारिकी से जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी टीमों को क्राइम सिन को पुनः रीक्रिएट करने और जेल में भी सघन जांच करने के निर्देश दिए। जेल में जांच के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए विज ने कहा कि महिला को जेल के अंदर गोली लगी है और उसकी जांच की जा रही है। इसके लिए ब्लैस्टिक एक्सपर्ट टीम मौके पर आई और क्राइम सीन रीक्रिएट कर जानने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि इस मामले में अंबाला के पुलिस अधीक्षक भी जांच कर रहे हैं। ओलंपियन खिलाड़ियों के विरोध प्रदर्शन एवं कुश्ती संघ अध्यक्ष के इस्तीफे देने की मांग पर विज ने साफ तौर पर कहा कि यह खिलाड़ियों का मुद्दा है। इसे राजनीति का अखाड़ा न बनाया जाना चाहिए। राजनीतिज्ञों को भी इसे राजनीतिक रूप नहीं देना चाहिए, यहां तक कि खिलाड़ी भी इसे राजनीति नहीं बनाना चाहते।

उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को लेकर बहुत गंभीर है, लेकिन किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले मामले की जांच होगी। खिलाड़ियों ने जो आरोप लगाए हैं यह संगीन मामला है, जहां तक मैं अपनी पार्टी को जानता हूं वो किसी भी गलत आदमी को बख्शती नहीं है, लेकिन इसके लिए जांच होना जरूरी है। मंत्री ने कहा जांच कमेटी बना दी गई है और दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। इस मामले में सरकार मूकदर्शक नहीं बल्कि बहुत गंभीर है।

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन पर सभी विपक्ष पार्टियों को न्यौता दिया है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि भाजपा को इससे कोई असर नहीं पड़ने वाला। यहां तक कि सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि किसी पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से किसी पर कोई इम्पैक्ट नहीं पड़ने वाला। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि राहुल गांधी पप्पू नहीं है बल्कि एक स्मार्ट और जिज्ञासु व्यक्ति है, जिस पर गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सबका अपना-अपना दृष्टिकोण है किसी को पप्पू लगता है तो किसी को और कुछ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here