Home Crime फतेहाबाद: धर्मशाला स्थित दुकान में जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, 1.37 लाख रुपये...

फतेहाबाद: धर्मशाला स्थित दुकान में जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, 1.37 लाख रुपये की राशि बरामद

159
0

फतेहाबाद |  फतेहाबाद पुलिस ने धर्मशाला स्थित एक दुकान में छापेमारी कर 6 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 1 लाख 37 हजार 50 रुपये की जुआ राशि भी बरामद की है।

थाना शहर फतेहाबाद के प्रभारी ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद पुलिस की टीम एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान लाल बत्ती चौक पर पहुंची। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जाट धर्मशाला की पहली मंजिल पर दुकान नंबर 17 में विक्रम नामक व्यक्ति जुआ खेलाता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और वहां छापेमारी की। पुलिस ने देखा कि दुकान में 6 लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे।

पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान विक्रम निवासी बैजलपुर, सोमबीर निवासी ढाणी माजरा, विकास निवासी ढाणी ईसर, धर्मपाल निवासी सिरढ़ान, मोनू उर्फ मोनी निवासी बैजलपुर और पवन कुमार निवासी बोदीवाली के रूप में बताई। पुलिस ने सभी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here