Home Haryana 9 दिनों से पटवारी और कानूनगो की चल रही DC कार्यालय में...

9 दिनों से पटवारी और कानूनगो की चल रही DC कार्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल

175
0

अंबाला (अंकुर कपूर): प्रदेशभर में पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन द्वारा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। वहीं अंबाला में पटवारी और कानूनगो पिछले 9 दिनों से कामकाज ठप्प करके डीसी कार्यालय में हड़ताल पर बैठे हैं।

बुधवार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुज्जर धरनास्थल पर अपना समर्थन देने पहुंचे रामकिशन गुज्जर ने पटवारियों की सभी मांगों को जायज बताया। साथ में उन्हें आश्वाशन दिया कि कांग्रेस सरकार बनने पर उनकी सभी मांगे मानी जाएगी। मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सीपीएस रामकिशन गुज्जर ने कहा कि भाजपा सरकार किसी भी धरना प्रदर्शन करने वाले वर्ग के बारे में नहीं सोचती है, जोकि साफ तौर पर तानाशाही रवैये को दर्शाता है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बोलते हुए पूर्व सीपीएस रामकिशन गुज्जर ने कहा कि हरियाणा वासी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। सड़कों पर जनसमूह राहुल गांधी का स्वागत करने को तैयार हैं। हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने के दाम बढ़ाने को लेकर बनाई गई कमेटी पर तंज कसते हुए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री को विधानसभा सत्र में ही गन्ने के दाम बढ़ाने की घोषणा करनी चाहिए थी। क्या सरकार को बीज दवाई खाद और मजदूरी के बढ़ते दामों में बारे में जानकारी नहीं है जो उन्हें कमेटी बनानी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here