Home Haryana बीबीएमबी आज छोड़ेगा पानी, हरियाणा-पंजाब के बीच पानी को लेकर टकराव बरकरार

बीबीएमबी आज छोड़ेगा पानी, हरियाणा-पंजाब के बीच पानी को लेकर टकराव बरकरार

95
0

चंडीगढ़ | भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) आज, 21 मई को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लिए पानी रिलीज करेगा। पंजाब जल स्रोत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। हरियाणा 23 अप्रैल से 8,500 क्यूसेक पानी की मांग कर रहा है, लेकिन पंजाब सरकार का कहना है कि यह तय कोटे से अधिक है और हरियाणा मार्च में ही अपना कोटा खत्म कर चुका है। हालांकि, बीबीएमबी इस तर्क से सहमत नहीं है।

BBMB द्वारा पानी छोड़ने के फैसले को पहले पंजाब सरकार ने रोक दिया था। इस पर मामला हाईकोर्ट पहुंच गया, जहां पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को पंजाब सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए बुधवार तक का अंतिम मौका दिया है। कोर्ट 22 मई को मामले की दोबारा सुनवाई करेगा।

केंद्र, हरियाणा और BBMB ने पंजाब पर साधा निशाना

तीनों पक्षों ने पंजाब के रवैये की आलोचना करते हुए उसकी याचिका खारिज करने और उस पर जुर्माना लगाने की मांग की है। चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस सुमित गोयल की खंडपीठ ने पंजाब को अंतिम मोहलत दी है।

AAP सरकार मनाएगी ‘फतेह दिवस’

बीबीएमबी द्वारा 21 मई तक पानी न छोड़ने पर आम आदमी पार्टी सरकार ने बुधवार को नंगल बांध पर ‘फतेह दिवस’ मनाने की घोषणा की है। सीएम भगवंत मान इसमें शामिल होंगे। आप कार्यकर्ता और मंत्री हरजोत बैंस दो सप्ताह से बांध पर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि हरियाणा पहले ही मार्च में कोटा खर्च कर चुका है, जबकि पंजाब ने पीने के लिए 4,000 क्यूसेक पानी अतिरिक्त दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here