Home Haryana अंबाला में ‘मेरी उडारी लेडीज क्लब’ का यह नीलामी शो पूरे देश...

अंबाला में ‘मेरी उडारी लेडीज क्लब’ का यह नीलामी शो पूरे देश के लिए बना मिसाल

213
0

अंबाला (अंकुर कपूर): ऐसा ऑक्शन शो आपने शायद ही कभी देखा होगा। क्योंकि ऑक्शन शो का मतलब होता है  चीजों की नीलामी करना और महंगी से महंगी चीज़ों की बोलियां लगाना। जिसे अमीर लोग खरीदते हैं और उसे अपने ड्राइंग रूम में सजाकर शोभा बढ़ाते हैं। लेकिन अंबाला में ‘मेरी उडारी लेडीज’ क्लब की तरफ से किया गया ‘ऑक्शन शो’ वास्तव में ही पूरे देश के लिए ही मिसाल है। महिलाओं ने एक और सामाजिक कार्य की ओर अपना कदम बढ़ाया है।

‘मेरी उडारी लेडीज’ की सभी महिलाएं अपने घरों से हाथ से बनी चीजें बनाकर लेकर आई। जिसके बाद सभी सामान की नीलामी की गई। लेकिन ये नीलामी का पूरा पैसा गरीबों की मदद के लिए खर्च होने वाला है। अच्छी बात ये रही कि सभी महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सटीएम मुकुंद तंवर और समाजसेवी अनुभव अग्रवाल व रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल के प्रेजिडेंट मौजूद रहे। जिन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और क्लब को अपना सहयोग दिया।
जानकारी देते हुए सीटीएम मुकुंद तंवर ने बताया कि यह एक काफी अच्छा कदम क्लब द्वारा उठाया गया है। अन्य जिलों में भी इस तरीके से कार्य होने चाहिए ताकि लोगों गरीब लोगों को मदद मिल सके। वहीं समाज सेवी अनुभव अग्रवाल का कहना था कि एक नया अनुभव इस कार्यक्रम से मिला, जिसमें एक क्लब की 100 महिलाओं ने मिलकर सामान की नीलामी की और पूरा नीलामी का पैसा गरीब लोगों के उत्थान के लिए किया जाएगा।

100 सदस्यों के एक क्लब ने समाज सेवा करने का अलग तरीका ढूंढ कर निकाला। इस पर जानकारी देते हुए मेरी उडारी लेडीज क्लब की चेयरपर्सन अमनप्रीत कौर ने बताया कि ऑक्शन शो चैरिटी के लिए किया गया था। इसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस क्लब को आगे बढ़ाने के लिए रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल के प्रेजिडेंट वीके ओबरॉय और समाज सेवी अनुभव अग्रवाल ने डोनेशन भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here