Home Haryana हरियाणा सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वालों को दी बड़ी...

हरियाणा सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वालों को दी बड़ी राहत

178
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वालों को बड़ी राहत दी है। अब जिन लोगों ने अपना प्रॉपर्टी टैक्स अभी तक जमा नहीं कराया वो 31 जनवरी तक 50% ब्याज में छूट के साथ अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा सकते है।

सरकार के इस फैसले की लोगों ने जमकर तारीफ भी की और लोगों ने इस स्कीम का फायदा भी उठाया था। लेकिन फिर भी किसी कारणवश जो लोग इस अवधि के दौरान अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करा पाए उनके लिए सरकार ने राहत देते हुए इस अवधि को एक महीने के लिए और आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि हालांकि हमने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा दिया है लेकिन कुछ लोग किसी कारणवश टैक्स जमा नहीं करा पाए उनके लिए यह बड़ी राहत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here