Home Haryana शिक्षा मंत्री ने 70 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज और गौशाला के नए...

शिक्षा मंत्री ने 70 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज और गौशाला के नए भवन का अनावरण कर मनाया नया साल (Video)

166
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने अरोड़ा वंश समाज द्वारा तैयार करवाए गए 70 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण कर नया साल मनाया। जगाधरी में अरोड़ा वंश समाज यमुनानगर जगाधरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि अरोड़ा वंश समाज लंबे समय से समाज के विभिन्न कार्यों में जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि वैसे तो समाज व लोगों द्वारा ही 75% कार्य किए जाते हैं। 25% कार्य ही सरकार करती है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं तब से लोगों में देशभक्ति का भाव बढ़ा है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि संस्थाएं ऐसे कार्यों में और भी बढ़-चढ़कर भाग लें। शिक्षा मंत्री ने यमुनानगर के जगाधरी में मटका चौक में पिछले लंबे समय से चल रही गौशाला के नए भवन के लिए आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि यह गौशाला समाज के विभिन्न लोगों के सहयोग से चल रही है। इसकी जर्जर हो चुकी बिल्डिंग को फिर से बनाने के लिए आधारशिला रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here