Home Haryana जानिए BJP नेता और TikTok स्टार सोनाली फोगाट के जीवन से जुड़ी...

जानिए BJP नेता और TikTok स्टार सोनाली फोगाट के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें (Watch Pics)

351
0

हरियाणा: बीजेपी नेत्री के साथ बिग बॉस फेम और टिक-टॉक स्टार सोनाली फौगाट अकसर सुर्ख़ियों में रहती थी। वह करोड़ों के दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री थी। यूं तो सोनाली खुद ही अपनी ज़िन्दगी के किस्से शो में सुनाती नज़र आती हैं, लेकिन हम आपको रू-ब-रू कराने जा रहे सोनाली फोगाट से जुड़े कुछ ऐसे किस्सों से जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा।

8 साल की उम्र में की एक्टिंग करियर की शुरुआत

सोनाली फोगाट ने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलें झेली। उन्होंने 8 साल की उम्र में ही एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इतना ही नहीं उन्होंने रवि किशन, जिम्मी शेरगिल जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम किया हैं।

भाजपा सदस्य है सोनाली फोगाट

सोनाली फोगाट एक भारतीय अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ है। वह बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। बता दें कि वह 2008 में राजनीति में शामिल हुई और बीजेपी की सदस्य बन गई।

अधिकारी को थप्पड़ जड़ते ही विवादों में आई थी सोनाली

सोनाली फोगाट उस समय विवादों में आई जब उन्होंने एक अधिकारी को थप्पड़ जड़ा था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ, तो वह एक विवाद में भी शामिल था। यह घटना 05 जून 2020 को हुई, जब उसने किसान शिकायतों की एक सूची के साथ सुल्तान सिंह का दौरा किया। आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र के बालसमंद गांव में वर्ष 2019 में अपने चुनाव अभियान के दौरान घृणास्पद भाषण दिया था। बाद में राजनेता को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने अपने बयान के लिए माफी मांगी।

41 साल की उम्र में भी जवान दिखती थी सोनाली फोगाट

सोनाली फोगाट 41 साल की उम्र में भी जवान दिखती थी। उनका जन्म 21 सितंबर 1979 को भूटान गांव, हरियाणा, भारत के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। वह अभी 41 साल की ही थी। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हरियाणा के फतेहाबाद के एक पायनियर कॉन्वेंट स्कूल में पूरी की। उसके बाद, उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, हरियाणा से अपनी कला स्नातक की पढ़ाई पूरी की। सोनाली फोगाट फतेहाबाद, हरियाणा के भूथन गांव के एक हिंदू परिवार से है। उनके पिता किसान हैं और मां गृहणी है। उनकी तीन बहनें और एक भाई है।

2016 में हुई थी पति की मृत्यु

सोनाली फोगाट की शादी संजय फोगाट से साल 2016 में हुई थी। लेकिन उनके पति की मौत कई रहस्मयी कारण से हुई थी। इतना ही नहीं उनके पति भी कभी बीजेपी समर्थक थे। सोनाली की एक बेटी है।

बिगबॉस में सुर्ख़ियों में थी सोनाली

मशहूर रियल्टी शो बिगबॉस में सोनाली वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के जरिए आई थी। इसके बाद वह सुर्खियों में रहने लगी। उसके इश्क के चर्चे हर तरफ होने लगे। दरअसल सोनाली ने अर्शी खान से अपने प्यार का इजहार किया था। तभी से वह लाइमलाइट में छाई हुईं है। सोनाली और अर्शी के बीच एक बात भी हुई था कि ‘उन्हें (अर्शी) ऐसा नहीं करना चाहिए था। हालांकि अली को पता चलने के बाद उसने ख़ुद सोनाली से इस बारे में बात कर ली थी और कहा था कि फीलिंग तो किसी के लिए आ सकती हैं और इसे बहुत लाइटली लिया था। लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जमकर मज़ाक उड़ाया गया।

पति की मौत के बाद एक शख्स से हुआ था प्यार

पति की मौते बाद सोनाली को एक शख्स से प्यार हो गया था, लेकिन किसी वजह से उन्हें उससे रिश्ता तोड़ना पड़ा था। हालांकि सोनाली ने उस शख्स के साथ सारी जिंदगी बिताने का भी सोच लिया था। दूसरी तरफ वह जब अपने पति की मौत के बाद वह पूरी तरह टूट गई थीं और उन्हें किसी के सहारे की जरूरत थी। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि उस शख्स से उनका यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

टिकटॉक स्टार के साथ-साथ बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं सोनाली

टिकटॉक स्टार के साथ-साथ सोनाली एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। सोनाली के टिकटॉक पर लाखों फॉलोवर्स भी थे। वह राजेश अमरलाल बब्बर द्वारा निर्देशित ज़ी टीवी के धारावाहिक “एक मां जो लखों के लिए अम्मा” (2016) और सोनाली में हरियाणवी फिल्म “छोरीयां छोरों से काम न होति” (2019) में फातिमा को चित्रित करने के लिए जानी जाती हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे के खिलाफ लड़ा चुनाव

पिछले 15 साल से सोनाली फोगाट राजनीति में है। वह हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की महिला प्रभारी रह चुकी हैं। उन्होंने आदमपुर विधानसभा से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ 2018 में विधानसभा चुनाव लड़ था। लेकिन वह चुनाव हार गई थीं। बता दें कि आदमपुर से इस्तीफा देने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने 18 अगस्त को सोनाली के घर पर जाकर चाय पी थी।

गोवा में आया हार्ट अटैक

बीजेपी नेता और सोशल मीडिया स्टार बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का गोवा में निधन हो गया। गोवा में उनको उन्हें हार्ट अटैक आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here