Home politics अनिल विज भाजपा की बैठक बीच में ही छोड़, अपनी निजी कार...

अनिल विज भाजपा की बैठक बीच में ही छोड़, अपनी निजी कार से वापिस आए अंबाला

168
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा में आज भाजपा जेजेपी गठबंधन टूटने और फिर भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने के पूरे घटनाक्रम के बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज नाराज़ नज़र आये । चंडीगढ़ में विज भाजपा की बैठक बीच में ही छोड़ कर अपनी निजी कार से वापिस अंबाला आ गए  ।
गोलगप्पे और टिक्की का स्वाद लिया
बड़ी  बात यह कि विज अपनी सरकारी गाड़ी को वहीं चंडीगढ़ छोड़ आए और अपनी डिजायर कार से अंबाला पहुँचे ।अंबाला अपने घर पहुँचने के बाद विज का एक  और अंदाज नजर आया , विज पहले तो अपनी नातिन अनन्या  के साथ खेलते नज़र आए और फिर विज बाज़ार में निकल गये,  जहां विज ने बहुत चाव से गोलगप्पे और टिक्की का स्वाद लिया । एक तरफ़ विज की नाराजगी से पूरी बीजेपी से लेकर विपक्षी पार्टियों में भी गहमा गहमी है,  वहीं दूसरी तरफ़ विज का ये बेबाक अंदाज़ क्या रंग लाएगा ये तो आने वाला समय ही बता पाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here