अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा में नए बीपीएल राशन कार्ड बनने काफी सालों से बंद थे, जिसके बाद अब हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र में दर्ज इनकम के आधार पर बिना अप्लाई किए ही लाभार्थियों के राशन कार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। सरकार के इस फैसले की तारीफ करते हुए अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल ने कहा कि पहले की सरकारों में सिफारिशों से बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाते थे, जिसके चलते असली पात्र लोग सुविधा से वंचित रह जाते थे।
विधायक असीम गोयल ने कहा कि सरकार के इस फैसले से असली हकदारों को बिना दफ्तरों और नेताओं के चक्कर काटे उनके हिस्से का लाभ मिलेगा। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नैना चौटाला द्वारा उठाए गए सवाल पर शिक्षा मंत्री द्वारा दिए जवाब में अधिकारियों द्वारा गलत आंकड़े पेश करने का मामला सामने आया है। जिस पर विधायक असीम गोयल विधानसभा स्पीकर ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने तुरंत 4 अधिकारियों को सस्पेंड भी किया है।







