Home Crime यमुनानगर की जेल में बंद ईशु भाखली के समर्थन में सड़कों पर...

यमुनानगर की जेल में बंद ईशु भाखली के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस पर उठे सवाल

276
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर की जेल में बंद ईशु भाखली जो लंबे समय से सजा काट रहा है आज उसी के सैकड़ों साथी दशहरा ग्राउंड में इकट्ठा हुए और एक रैली निकालते ही शहर की सड़कों पर उतरे। जितनी भी गाड़ियां रैली में मौजूद थी उन पर ईशू ग्रुप लिखा हुआ था और यह लोग ईशु भाई जिंदाबाद की नारेबाजी करते हुए नजर आए।

गाड़ियों के अंदर से लेकर छतों व ट्रैक्टरों पर सवार सभी युवाओं के हाथ में उसकी तस्वीर थी। लंबा काफिला होने के कारण पुलिस भी साथ-साथ चल रही थी, लेकिन लोगों को यह समझ नहीं आ रहा था कि यह लोग हत्या के मामले जेल में बंद ईशु की तस्वीर को लेकर क्यों सड़कों पर उतरे हैं लेकिन बाद में जब इन लोगों से बात की तो इन्होंने बताया कि वह ईशु भाई के नेतत्व में इस रैली को निकाल रहे हैं। वह नशे के खिलाफ था लेकिन इन दिनों शहर में नशा काफी बिक रहा है और उसको रोकने के लिए इन लोगों ने यह कदम उठाया।

यह लोग अपने आप को ईशु ग्रुप के साथी बता रहे थे और यह भी कहते हुए नजर आए कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ भी यह लोग मुहिम चला रहे है। इस पूरे मामले में उसके परिवार के लोगों ने साफ कह दिया कि न तो इस बार ईशु ने कोई चुनाव लड़ना है और न ही वह इन लोगों को जानते हैं। हालाकि कैमरे पर परिवार के लोगों ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। बता दें कि जेल में बंद होने के बावजूद विधानसभा चुनाव में भी भाग ले चुका है लेकिन आज जो रैली उसकी तस्वीर लगाकर निकाली गई उसको लेकर पुलिस पर भी सवाल उठता है कि जो व्यक्ति हत्या व हत्या के प्रयास आदि के कई मामलो में है और एक हत्या के मामले में जेल में बंद है। उसके पोस्टर लगाकर कोई कैसे खुलेआम एक ग्रुप का प्रचार कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here