अंबाला (एकता): अंबाला पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बता दें कि दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर एक नकली सब इंस्पेक्टर लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार ये शातिर ठग अंबाला में एक रिहायशी इलाके में छोटा सा ऑफिस बनाकर आस-पास के लोगों को नौकरी लगवाने के नाम पर मोटी रकम ठग रहा था।
इस शातिर ठग ने वहां एक ऑफिस भी बना रखा था ताकि लोग इसका विश्वाश कर सकें। लेकिन वह किसी की भी नौकरी नहीं लगवाता था। निर्मल सिंह को परवीन पर शक हो गया तो उसने इसकी शिकायत अंबाला पुलिस को की। शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम ने उसके ऑफिस में रेड की और उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले तो जवाब नहीं दिया लेकिन बाद में उसने कबूल किया कि वह नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लेता है। आरोपी से पूछताछ चल रही है ताकि और खुलासे हो सके।







