गुरुग्राम (अंकुर कपूर): हरियाणा के गुरुग्राम में एमजी रोड पर शोरूम में भयानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जिससे शोरूम में रखा इंटीरियर का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं दुकान मालिकों में अफरा-तफरी मच गई। वह मौके पर शौरूम में पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने की वजह का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।







