Home Haryana एचएयू की लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की ईंटों से हमला...

एचएयू की लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की ईंटों से हमला कर हत्या

21
0
Screenshot

हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित लेबर कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी विवाद को कारण माना जा रहा है।

एचएयू चौकी प्रभारी पंकज कुमार के अनुसार, वारदात को कॉलोनी में रहने वाले तीन से चार युवकों ने अंजाम दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सन्नी का तीन दिन पहले कॉलोनी के ही कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

घटना रात करीब 11 बजे की है। सन्नी काम से लौटकर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया और पास पड़ी ईंट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में सन्नी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सन्नी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करने में सहयोग करता था। उसके पिता और बड़ा भाई भी मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर एचएयू चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। उनके बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here