Home Accident पलवल NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक घायल

पलवल NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक घायल

183
0

पलवल। नेशनल हाईवे-19 पर बामनीखेड़ा फ्लाईओवर के पास सोमवार तड़के हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान बदायूं निवासी कैंटर चालक रजनीश (25) पुत्र मदनलाल और अटोहा गांव निवासी चरण सिंह चौहान पुत्र भिक्कन सिंह के रूप में हुई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया।

हादसे का कारण

पुलिस जांच में सामने आया कि फ्लाईओवर के पास एक ट्रक हाईवे पर खड़ा था। तेज रफ्तार कैंटर पीछे से उससे टकरा गया। आशंका है कि कैंटर चालक को नींद की झपकी आ गई थी। हादसे में कैंटर का सहायक चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

परिजनों में शोक

मृतक चरण सिंह चौहान सिंचाई विभाग से डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त थे। वे गोवर्धन परिक्रमा पूरी कर लौट रहे थे और कैंटर में सवारी के रूप में बैठे थे। हादसे की खबर से परिजनों में शोक की लहर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here