Home Haryana दुष्यंत चौटाला बोले- जल्द ही हिसार एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए...

दुष्यंत चौटाला बोले- जल्द ही हिसार एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए Passenger भर सकेंगे उड़ान

184
0

चंडीगढ़ (अंकुर कपूर): हरियाणा सरकार हिसार एविएशन हब को एक विजन के तहत तैयार कर रही है। जल्द ही हिसार एयरपोर्ट से देश के कई शहरों के लिए यात्री उड़ान भर सकेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार हिसार एयरपोर्ट को यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ इंडस्ट्रियल और कार्गों हब के रूप में भी विकसित किया जाएगा। सरकार जल्द ही हिसार एयरपोर्ट से रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए जम्मू, अमृतसर, जयपुर, देहरादून, कुल्लू, शिमला, धर्मशाला, चंडीगढ़ तक उड़ान भरने की तैयारी में है। यह जानकारी हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में दी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एविएशन विभाग ने एक हजार करोड़ रुपए इस क्षेत्र में और अधिक विकास करने के लिए खर्च किए है। इसमें हिसार को एविएशन हब और इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। चौटाला ने कहा कि पहले फेज में 1200 एकड़ और दूसरे फेज में 1800 एकड़ में कार्य होगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद अगस्त या सितंबर महीने में पहली कमर्शियल विमान की रीजनल एयर कनेक्टिविटी शुरू करने का टारगेट है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद हिसार एयरपोर्ट पर पूरे विमान भरने की क्षमता का कार्य पूर्ण किया जाएगा और 48 सीटर विमान की उड़ान भरकर आगरा, बीकानेर जैसे देश के पर्यटक शहरों के साथ कनेक्टिविटी बेहतर करने पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेयर हाउसिंग हब के जरिए ग्लोबल कार्गो की यूनिट हिसार में बनाई जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार के इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ृज्योतिरादित्य सिंधिया से चर्चा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here