कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में एक बार फिर खाने में कीड़े मिलने से बवाल मचा। बता दें कि अभी पहले का मामला सुलझा भी नहीं था फिर मेस में खाने में कीड़े पाए गए। जिससे छात्रों ने बवाल मचा दिया। उन्होंने केयू प्रशासन व वार्डन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

वार्डन मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने मेस बंद करने की मांग उठाई है। चीफ वार्डन के साथ चली बहस चीफ वार्डन ने आनन-फानन में ठेकेदार का लाइसेंस किया रद्द। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए केयू प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया था। अब दोबारा विवेकानंद छात्रावास में छात्रों को दिए खाने में कीड़े मिलने से छात्रों को गुस्सा सातवें आसमान पर है।

छात्रों ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे उनको खाने में दाल, रोटी, घीया, चावल और रोटी दी गई थी। इसमें एक थाली में मिली दाल से कीड़ा मिला, जिसे देखते ही उनका गुस्सा भड़क गया। छात्रों ने अन्य छात्रों को भी मामले से अवगत कराया। पहले भी खाने में मक्खी, बाल और कीड़े मिले चुके हैं।








