रेवाड़ी (अंकुर कपूर): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने रेवाड़ी पहुंचकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत से पहले से जुड़ा हुआ है, कांग्रेस पता नहीं क्या जोड़ने को निकली है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत देखने के लिए यात्रा कर रहे हैं।
धनखड़ ने मुख्यमंत्री को बदलने की चर्चा पर कहा कि मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रीमंडल अच्छा कार्य कर रहा है, जिसे बदलने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही धनखड़ ने किसानों द्वारा एक बार फिर आन्दोलन की चेतावनी पर कहा कि जितना भाजपा सरकार ने किसानों को दिया है। उतना किसी सरकार ने किसानों को नहीं दिया है। भले जनता कांग्रेस शासित प्रदेशों से तुलना करके देख लें।







