Home Haryana हरियाणा में बोर्ड परीक्षा में उड़नदस्तों की रेड, पहले दिन कंप्यूटर साइंस...

हरियाणा में बोर्ड परीक्षा में उड़नदस्तों की रेड, पहले दिन कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में नकल के पांच केस

177
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में काफी सख्ती देखी गई। बता दें कि सोमवार को 10वीं का पंजाबी तो 12वीं का कंप्यूटर सांइंस की एग्जाम हुआ। जिसमें उड़नदस्तों की रेड हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार पहले दिन प्रदेश भर में कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में नकल के पांच केस सामने आए। बताया जा रहा है कि फतेहाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। लेकिन नकल का कोई केस नहीं मिला। स्कूल के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ जमा हो गई गई थी। पेपर दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुआ। प्रदेश भर में एक सेंटर पर चार पुलिस कर्मचारी तैनात थे। पहले दिन परीक्षा में 1029 केंद्रों पर 41443 परीक्षार्थी शामिल हुए।

12वीं कक्षा की परीक्षा के कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में प्रदेश भर में नकल के पांच केस सामने आए। मंगलवार को 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा हो रही है। बोर्ड की परीक्षाएं 28 मार्च तक चलेंगी। वहीं स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरे जांचे गए और नकल को रोकने के प्रबंधों का जायजा लिया। चरखी दादरी के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। वहीं दूसरी तरफ नकल रोकने के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा पहली बार प्रश्र-पत्रों पर क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जा रहा है। शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं की मॉनिटरिंग के लिए सात कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here