अंबाला (एकता): हरियाणा में फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है। लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बा+ढ़ के पानी का स्तर कम ही हुआ था कि अब फिर से बा+ढ़ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों के लिए खत#रा पैदा हो गया है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया। दरअसल प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर लगा हुआ है। जिससे फिर से पानी इकट्ठा होना शुरू हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर मिली होगी लेकिन मुश्किल उतनी ही बढ़ी होगी। शनिवार दोपहर बाद हरियाणा में सिरसा, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम आदि जिलों में बारिश हो रही है। इनमें हिसार, जींद, सोनीपत, फतेहाबाद, चरखी दादरी, कैथल और करनाल शामिल है।
कुरूक्षेत्र में बारिश से मुसीबत बढ़ रही है। वहीं कैथल में भी बादल छाए हुए हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अचानक बादल छाए और तेज हवा चलनी शुरू हो गई। शाम करीब सवा 5 बजे बारिश शुरू हुई। पहले ही लोग बा@ढ़ के पानी की मार झेल रहे हैं। खाने के लाले पड़े हुए हैं। अब फिर से ऐसे हालात देखने को मिल रहे हैं।







