Home Haryana कोरोना के नए वेरिएंट आए सामने…केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद ...

कोरोना के नए वेरिएंट आए सामने…केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद सभी सिविल अस्पताल अलर्ट

132
0
यमुनानगर : चन्द्रिका ( TSN)- कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर  केंद्र सरकार की तरफ से  एडवाइजरी जारी की गई है। जिसको लेकर अब प्रदेश भर के सभी सिविल अस्पताल अलर्ट पर  हैं।इसके तहत यमुनानगर में अलग से आइसोलेशन अवार्ड बनाया गया है। तेज बुखार वाले मरीजो के लिए RT PCR अनिवार्य कर दिया गया है।
यमुनानगर के सिविल अस्पताल में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड
एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक देना शुरू कर दिया है । पंजाब में कोरोना से हुई एक मौ+त के बाद अब हरियाणा स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है । ऐसे में यमुनानगर में कोरोना को लेकर पूरी तरह से तैयारी कर एक पूरे वार्ड को आइसोलेशन में तब्दील कर दिया है और जो भी सं+दिग्ध व्यक्ति अस्पताल में आता है उसके पूरे टेस्ट किए जा रहे हैं । हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर सिविल अस्पतालों के एक वार्ड को आइसोलेशन में तब्दील करने की बात कही है ।  ऐसे में डॉक्टर ने हिदायत  दी है की जो सिम्टम्स पहले कोरोना में थे वही सिम्टम्स इस बार भी सामने आ रहे हैं और जिस व्यक्ति को यह सिम्टम्स हो उसे तुरंत टेस्ट करवाना चाहिए । हालांकि डॉक्टर यह भी कह रहे हैं कि इससे डरने वाली बात नहीं है, लेकिन भीड़ से बचने की हिदायत दी जा रही  हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here