अंबाला (एकता): अंबाला में बारिश आ+फत बनकर बरस रही है। बता दें कि इस बारिश से एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट भी पानी से डू#ब गई है। गनीमत यह रही कि लोगों ने भारी बारिश से सामान तो बचा लिया है लेकिन पानी होने की वजह से दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार रेलवे अंडरब्रिज बनने की वजह से कई जगहों से पानी का निकलना बंद हो गया है। यहां पानी का लेवल काफी बढ़ गया है। जलभराव के बाद मार्केट का मुआयना करने आए पार्षद मिथुन वर्मा ने कहा कि जब बारिश शुरू हुई थी तब से उन्होंने पंप लगवाकर पानी की निकासी का काम शुरू करवा दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने कपड़ा मार्केट के व्यापारियों को फोन भी किया कि अपना सामान समेट लें।








