Home election अंबाला जिला परिषद के नवनिर्वाचित चेयरमैन राजेश लाडी ने गृह मंत्री अनिल...

अंबाला जिला परिषद के नवनिर्वाचित चेयरमैन राजेश लाडी ने गृह मंत्री अनिल विज से लिया आर्शीवाद

221
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से जिला परिषद के नवर्निवाचित चेयरमैन राजेश लाडी ने आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर मंत्री अनिल विज ने नवर्निवाचित चेयरमैन को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और उनका मुंह भी मीठा कराया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नवर्निवाचित चेयरमैन राजेश लाडी जिला परिषद के अन्य सदस्यों के अलावा बड़ी तादाद में भाजपा पदाधिकारियों के साथ विज के आवास पर पहुंचे और आर्शीवाद लिया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अनिल विज जिंदाबाद के नारे भी लगाए। मंत्री विज ने चेयरमैन राजेश लाडी को आर्शीवाद दिया और आगे बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। विज ने मौके पर मौजूद जिला परिषद सदस्य पिंकी देवी, दीपिका शर्मा, सुखविंद्र शर्मा सहित अन्य को भी बधाई दी। इस अवसर पर गृह मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश बतौरा और पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा का भी मुंह मीठा कराया और उन्हें बधाई दी।

इस दौरान भाजपा जिला महासचिव कृष्ण राणा, जिला उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल राणा, लक्की पाहवा, सुरेंद्र राणा, लक्की राणा, भाजपा सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here