रोहतक (एकता): रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब दो युवकों के संग्दिध हालत में शव मिले। जिसे देखकर हर कोई हैरान था। बता दें कि यह घटना रोहतक के गांव सिंहपुरा में हुई।
मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी ने इन युवकों की हत्या कर शवों को ट्रैक पर रखा होगा। जिससे यह साबित हो सके कि इनके साथ हादसा ही हुआ है। वहीं दूसरी तरफ रेलवे पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की, फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।







