Home Haryana हरियाणा के राज्यपाल के अभिभाषण से Budget Session हुआ शुरू, जानिए क्या...

हरियाणा के राज्यपाल के अभिभाषण से Budget Session हुआ शुरू, जानिए क्या बोले बंडारू दत्तात्रेय

171
0

अंबाला (एकता): हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत हुई। सदन में आते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने हरियाणा सरकार के विभागों के विलय को अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना शुरू की गई है।


14वीं हरियाणा विधानसभा के चौथे बजट सत्र में आप सभी का स्वागत है और आजादी के 75वें वर्ष में हमारे महान राष्ट्र के ‘अमृत काल‘ में हरियाणा विधानसभा का यह पहला सत्र है। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि सरकार की दूरदर्शिता व दृढ़ता और हरियाणा के हर नागरिक के ईमानदार प्रयास 25 साल के अमृत काल में भारत को विश्व का सिरमौर बनाना सुनिश्चित करने में सहायक होंगे।

जानिए क्या बोले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 

* सरकार ने 100 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं के लिए एक विशेष निगरानी प्रकोष्ठ बनाया।
* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 अक्तूबर, 2022 को भारत में 5G सेवाओं का शुभारंभ किया।
* गुरुग्राम, पानीपत, फरीदाबाद, हिसार और रोहतक में 5G सेवाएं उपलब्ध, आने वाले दिनों में पूरे राज्य में 5G     सेवाएं शुरू की जाएंगी।
* भारत उन कुछ देशों में शामिल जो वैश्विक EV30@30 अभियान का समर्थन करते हैं।
* सरकार ने हरियाणा इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 शुरू की, इस नीति में ई-मोबिलिटी के लिए ‘एंड-टू-एंड’ इकोसिस्टम के निर्माण पर विशेष बल दिया गया।
* सरकार का आगामी वर्ष में सभी सरकारी डेटाबेस और सरकारी योजनाओं को जोड़ने के लिए पी.पी.पी. के दायरे का और विस्तार करने का लक्ष्य।
* हमारा प्रयास है कि सभी पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और कोई भी इनसे वंचित न रहे।
* हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के सबसे गरीब परिवारों की वार्षिक पारिवारिक आय कम से कम 1,80,000 रुपए और इससे अधिक करने के उद्देश्य से ’मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना’ शुरू की गई।
* अभी तक 3.35 लाख परिवारों की पहचान की जा चुकी है।
* इस योजना के तहत कुल 68,257 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 60,347 आवेदन बैंकों को भेजे गए।
* अभी तक 17,466 लाभार्थी इस योजना से लाभान्वित हुए हैं और सब्सिडी राशि के रूप में 27.32 करोड़ रुपए जारी किए गए।
* सरकार ने 21 नवम्बर, 2022 को चिरायु योजना शुरू की है, जिसका लक्ष्य आयुष्मान भारत के लाभों को 29 लाख अंत्योदय परिवारों अर्थात् 1.80 लाख रुपये या इससे कम वार्षिक आय वाले परिवारों तक पहुंचाना।
* अप्रैल, 2022 में इस व्यवस्था से अनुसूचित जाति (एससी) प्रमाण पत्र जारी करना शुरू किया गया था।
* जनवरी, 2023 तक 3.63 लाख एससी प्रमाण पत्र, 1.86 लाख बीसी प्रमाण पत्र और 2.34 लाख आय प्रमाण पत्र सक्रिय रूप से बिना किसी सरकारी कार्यालय में जाए आवेदक को जारी किए गए।
* बागवानी के लिए एकीकृत सब्सिडी पोर्टल शुरू किया गया है, जिस पर 25,000 किसान पंजीकृत हो चुके हैं
* मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना नामक समर्पित फसल बीमा योजना शुरू करने वाला हरियाणा एकमात्र राज्य, इसमें 46 बागवानी फसलों को शामिल किया गया है।
* 1,000 रुपए प्रति एकड़ है और बीमा राशि 30,000 रुपए से लेकर 40,000 रुपए प्रति एकड़।
* सरस्वती नदी जीर्णोधार परियोजना के तहत आदि बद्री बांध के निर्माण के लिए प्रारंभिक स्वीकृतियां और डिजाइन का काम जारी, अक्तूबर, 2023 से पहले काम शुरू होने की संभावना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here