भिवानी (एकता): हरियाणा के भिवानी जिले में एक दर्दनाक कार हादसा हो गया। जहां कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसा खरक कलां के पास शुक्रवार शाम को हुआ। मृतकों की पहचान गांव सैंपल निवासी अर्जुन (42) और सोमबीर (18) के रूप में हुई है। वहीं सागर (20) गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। वहीं आरोपी कार चालक पर केस दर्ज किया गया है।







