अंबाला: हरियाणा सरकार ने पंचायती चुनावों की घोषणा से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बता दें कि शक्रवार को चुनावों की घोषणा से पहले 12 जिलों के डीसी, मंडल कमिश्नर, नगर निगम आयुक्त और एडीसी के तबादले कर दिए गए। प्रदेश में 54 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। कई बड़े विभागों के एमडी और सेक्रेटरी भी बदले। ये आदेश मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आदेश जारी किए हैं।
प्रियंका सोनी अंबाला, पार्थ गुप्ता सिरसा, मुनीष शर्मा पलवल, विक्रम फरीदाबाद, नरेश कुमार भिवानी, यशपाल रोहतक, जगदीश शर्मा फतेहाबाद, प्रीति चरखी दादरी, उत्तम सिंह हिसार, राहुल हुड्डा यमुनानगर, शांतनु शर्मा कुरुक्षेत्र के नए डीसी होंगे। भिवानी, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, रोहतक, यमुनानगर, पलवल, अंबाला के डीसी तुरंत प्रभाव से बदल दिया गया है। अशोक मीणा को आबकारी एवं कराधान विभाग का आयुक्त लगाया गया है। विकास यादव फरीदाबाद, जगदीप सिंह रोहतक और आरसी बिढान गुरुग्राम के मंडलायुक्त लगाए गए हैं।
मोहम्मद शाइन को वर्तमान कार्यभार के साथ ऊर्जा विभाग का सचिव लगाया गया है। पंकज को कार्मिक, प्रशिक्षण, विजिलेंस के विशेष सचिव का जिम्मा मिला है। दुष्मंता कुमार बेहरा को फायर सर्विसेज के निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। राजीव रतन को साइंस एंड प्रौद्योगिकी के निदेशक का जिम्मा मिला है। रिपुदमन सिंह ढिल्लों निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग लगाए गए हैं।







