Home Haryana बॉन्ड पॉलिसी विवाद: करनाल में MBBS छात्रों का प्रदर्शन जारी, आंदोलन को...

बॉन्ड पॉलिसी विवाद: करनाल में MBBS छात्रों का प्रदर्शन जारी, आंदोलन को तेज करने की चेतावनी

179
0

करनाल (अंकुर कपूर): करनाल में बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में बैठे छात्रों ने अब आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। जिसके चलते आज दोपहर को MBBS छात्रों के सर्मथन में कई कर्मचारी संगठनों व उनके अभिभावक सड़कों पर उतरे और जोरदार प्रदर्शन किया। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से अपना रोष प्रदर्शन किया। जिसके बाद रोष प्रदर्शन करते हुए शहर भर की मुख्य सड़कों पर घूमते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद छात्रों ने जिला सचिवालय के बाहर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। और विरोध प्रदर्शन को और तेज करने की चेतावनी दी।

प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे छात्रों ने कहा हम सभी बच्चो के समर्थन में आज प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे हैं। सरकार को जल्द ही बॉन्ड पॉलिसी को वापिस लेना चाहिए। आज छात्रों के रोष प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ व अन्य कई कर्मचारी संगठनों और छात्रों के अभिभावक इस रोष प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। MBBS छात्रों के इस रोष प्रदर्शन के दौरान शहर भर की मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहीं।

MBBS छात्र हर्ष ने बताया कि बॉन्ड पॉलिसी को लेकर हम पिछले 51 दिन से हड़ताल पर बैठ हुए हैं। कई बार सरकार से बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन अब तक सरकार द्वारा उनकी मांगे नहीं मानी गई। जिसके चलेते आज हड़ताल के 50 दिन पूरे के होने पर 51वें दिन रोष प्रदर्शन किया है। सभी संगठनों को उन्हें भरपूर सर्मथन मिल रहा है। जिसके चलते आज सैकड़ों लोग आज उनके सर्मथन में सड़कों पर उतरे है। अगर अब भी सरकार ने मागे नही मानी तो प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here