Home Haryana PM मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में की हरियाणा के युवाओं...

PM मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में की हरियाणा के युवाओं की तारीफ

187
0

भिवानी (एकता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हरियाणा के युवाओं की तारीफ की। मीडिया सूत्रों के अनुसार भिवानी जिले के दुल्हेड़ी गांव के युवाओं की तारीफ की। बता दें कि युवाओं द्वारा बनाए गए युवा स्वच्छता एवं जन सेवा समिति संगठन के कार्य की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दुल्हेड़ी गांव के युवा और संगठन के द्वारा सफाई अभियान अनुकरणीय है। मोदी ने कहा कि युवा स्वच्छ भारत अभियान में योगदान दे रहे हैं।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बयान दिया कि प्रदेश की जनता उनका परिवार और लोगों की समस्याएं सुनने का यह एक अनूठा प्रयोग है। 400 से अधिक लोगों की मुख्यमंत्री ने समस्याएं सुनी और मौके पर ही समाधान हुआ। इससे पहले रोहतक, सिरसा, सोनीपत, कुरुक्षेत्र में भी जनसंवाद कार्यक्रम किया गया। जनता के हित में अधिकारियों को लापरवाही बरतने नहीं दी जाएगी।

पिछले 8 सालों में आम जनता का जीवन सरल बनाने के लिए व्यवस्था परिवर्तन के कई काम किए गए हैं। प्रदेश की लालडोरा मुक्त करने की पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के रूप में देश में लागू किया। परिवार पहचान पत्र योजना का भी कई राज्य अध्ययन कर रहे हैं। विशिष्ट विभागों को नागरिकों की देखभाल और जिम्मेदारी सौंपने का बजट में फैसला लिया गया। 80 साल से अधिक आयु वर्ग के 3600 ऐसे व्यक्ति जो अकेले रह रहे हैं। उनका ख्याल रखने के लिए सरकार ने वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here