कालका ,12 अगस्त : कालका शहर में आज पूर्व विधायक लतिका शर्मा के सहयोग से हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि शिरकत की.
सीएम नायब सिंह सैनी ने पहले सुबह कालका के ऐतिहासिक काली माता मंदिर में माथा टेकने पहुंचे. इसके बाद कालका सब्जी मंडी में एक कार्यक्रम में लोगों का अभिनंदन किया. वहीं उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक लतिका शर्मा और उनके सहयोगियों का धन्यवाद किया.







